राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
(रिपोर्ट- मदन मोहन/ नौगढ़/ चंदौली)
राजकीय महाविद्यालय नौगढ में आज दिनांक09 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ0 राजेश कुमार ने अपने संबोधन में साइबर क्राइम के विविध पहलुओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हम सभी को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा मोबाइल में आए किसी भी अनजान लिंक या ऐप पर क्लिक नहीं करना चाहिए और अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी शेयर कभी नहीं करना चाहिए। इन सभी सावधानियों के बावजूद आज के समय मे प्रत्येक दिन साइबर अपराधी नए नए तरीकों को अपनाकर अपराधों को अंजाम देते हैं जिनसे हम सभी को सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने साइबर अपराध संबंधी अपने अनुभवों का साझा किया और साइबर अपराध से बचने के लिए छात्र/छात्राओं द्वारा पूछे गये तमाम प्रश्नों का जवाब मिशन शक्ति प्रभारी डॉ0 कृष्ण कुमार ने दिया। इस अवसर पर डॉ देवेश कुमार यादव, मनीष राज बावरे, महेंद्र, सहित बड़ी संख्या में छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ